• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result

your ads here

ब्रेकिंग >>> चंपावत के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया मंच, डायट लोहाघाट में इन्सपायर अवार्ड–मानक कार्यशाला आयोजित , >>> बड़ी खबर | चंपावत पीएम आवास के पुनः सत्यापन से मचा हड़कंप, पुराने रिकॉर्ड पर उठे सवाल; गलत जानकारी मिली तो जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई , >>> भारत-नेपाल सीमा के रोशाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कब मिलेगी 'विद्या वाहिनी परिवहन सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन , >>> ₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई , >>> सीमांत क्षेत्र के स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह सामंत व वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,

Sunday, 02-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई (PSR उत्तर ध्वनि News)

Posted by admin
2026-07-29 23:01:15
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई


टनकपुर (चम्पावत), 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए 306 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम सैलानी गोठ स्थित काला झाला गौशाला तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान UP-26 AY-5188 नंबर की प्लैटिना मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 306 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह (25 वर्ष) तथा सुनील सिंह (22 वर्ष) निवासी ग्राम बाजार घाट, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा



पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक मनु सिंह निवासी बाजार घाट, पीलीभीत से खरीदी थी। उनका इरादा इसे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एक नेपाली तस्कर को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है और इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल 112 या 1933 मानस हेल्पलाइन पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मुख्य बिंदु



- 306 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद
- अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1 करोड़
- पीलीभीत निवासी दो तस्कर गिरफ्तार
- भारत-नेपाल सीमा पर सप्लाई की थी तैयारी
- एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
- पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी चम्पावत पुलिस


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चंपावत के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया मंच, डायट लोहाघाट में इन्सपायर अवार्ड–मानक कार्यशाला आयोजित

    बड़ी खबर | चंपावत पीएम आवास के पुनः सत्यापन से मचा हड़कंप, पुराने रिकॉर्ड पर उठे सवाल; गलत जानकारी मिली तो जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई

    भारत-नेपाल सीमा के रोशाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कब मिलेगी 'विद्या वाहिनी परिवहन सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

    सीमांत क्षेत्र के स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह सामंत व वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    आवाज़ हमारी संघर्ष हमारा, अब सुविधा हुई साकारलेकिन श्रेय ले रहा कोई और! उड़ान विद्या वाहिनी कार्यक्रम से दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित वाहन सुविधा, वर्ष 2020 में उठाई गई मांग अब जाकर हुई पूरी

    कानून आम जनता के लिए, या शासन-प्रशासन के लिए भी? सफेद स्कूल वाहनों पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी डीएम और आरटीओ से व्हाट्सएप पर मांगा जवाब, लेकिन नहीं मिला कोई संतोषजनक उत्तर। अब सवाल क्या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?

    चम्पावत में विकास, जनसेवा और शौर्य का संगम: शिक्षा, राहत, धार्मिक धरोहर, साइबर सुरक्षा और कारगिल विजय दिवस की गूंज

    कारगिल के वीरों को नमन, युवाओं से संवाद और 'मन की बात' का संदेश: नैनीताल जनपद में राष्ट्रभक्ति, युवा सशक्तिकरण और जनभागीदारी के दिखे विविध रंगशौर्य दिवस समारोह में कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

    कारगिल के रणबांकुरों को चमोली का शत-शत नमन: वीर शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

    दो डीएम, दो पटवारियों के निरीक्षण के बाद भी नहीं मिला आशियाना, अब नए सर्वे के आदेश पर उठे सवाल आपदा प्रभावित परिवारों का सवालक्या इस बार होगा जमीनी निरीक्षण या फिर आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे?

    पात्र परिवारों को नहीं मिल रहे आवास? भारत-नेपाल सीमा से लगे डूंगरा बोरा के ग्रामीण हुए मुखर, निष्पक्ष जांच की मांग

    चम्पावत में विकास, जनसुरक्षा और जनकल्याण को मिली नई गति, साइबर जागरूकता से लेकर आपदा राहत तक प्रशासन की कई बड़ी पहल

    चमोली में विकास और जनसुविधाओं को मिली रफ्तार: दूरसंचार नेटवर्क, मेडिकल स्टोरों की जांच और पीएमजीएसवाई पुल निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    नैनीताल में विकास, सुशासन और जनहित पर प्रशासन का फोकस, राज्यमंत्री भावना मेहरा की समीक्षा बैठक से लेकर आयुक्त के निरीक्षण तक कई अहम निर्णय

    चम्पावत: फेसबुक पर बदनाम करने का आरोप, पत्रकार ने डीएम, एसडीएम, एसपी व कोतवाली पंचेश्वर को भेजी शिकायत

    चार दिन पहले गृह प्रवेश, आज सपनों के घर पर फिरा पानी भीषण भूस्खलन ने पलभर में उजाड़ दिया गरीब परिवार का आशियाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा के नेतृत्व में सरकार से उठी मदद की मांग

    हरगढ़ जनकल्याण शिविर में 145 शिकायतों का निस्तारण, 400 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ; ईवीएम-वीवीपैट स्क्रीनिंग पारदर्शिता के साथ शुरू

    लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए समिति गठित, डीएम ने दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी

    भारी बारिश का अलर्ट, आपदा तंत्र अलर्ट मोड पर; खाई में गिरी कार से चार लोगों का सकुशल रेस्क्यू

    खटीमा के वार्ड नंबर 20 में बदहाल सीसी मार्ग से जनता बेहाल, सड़क निर्माण की मांग तेज


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या All
All
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर

पुष्कर सिंह राजपूत

संपादक — PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़

पुष्कर सिंह चंपावत, उत्तराखंड के एक अनुभवी और समर्पित समाचार संपादक हैं। वे स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को तथ्यपरक व निष्पक्ष रूप से पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। उनके नेतृत्व में PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ तेज़, सटीक और भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

ईमेल: pushkarrajput1986@gmail.com

पुष्कर सिंह
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© PSR उत्तर ध्वनि News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© PSR उत्तर ध्वनि News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in