🔊
लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए समिति गठित, डीएम ने दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी
उत्तराखंड जनपद हल्द्वानी
जनविरोध और शिकायतों के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तकनीकी निविदा प्रक्रिया, नियमों के अनुपालन और नगर पालिका बोर्ड बैठक की वैधता की जांच के निर्देश दिए हैं।
ओखलकांडा जनकल्याण शिविर में 230 लोगों को मिला लाभ, 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने योजनाओं का लाभ दिया। 6.50 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए तथा अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण उपचार पर दिया जोर
मंडलीय समीक्षा बैठक में अस्पतालों में दवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और डेंगू रोकथाम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अजय भट्ट के सवाल पर केंद्र का जवाब, उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में छात्राओं का नामांकन बढ़ा
लोकसभा में दिए गए जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि राज्य में छात्राओं का नामांकन 2.82 लाख से बढ़कर 3.24 लाख हो गया है और महिलाओं का सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
रिपोर्ट: पुष्कर सिंह राजपूत
मुख्य संपादक, PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़