🔊
हरगढ़ जनकल्याण शिविर में 145 शिकायतों का निस्तारण, 400 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ; ईवीएम-वीवीपैट स्क्रीनिंग पारदर्शिता के साथ शुरू
चमोली। मुख्यमंत्री की पहल 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत विकासखंड गैरसैंण के हरगढ़ में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 145 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से 400 से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
वहीं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत बिहार के सीतामढ़ी से प्राप्त 1100 कंट्रोल यूनिट (CU) एवं 200 वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की स्क्रीनिंग कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गोपेश्वर स्थित वेयरहाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मोबाइल एप के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण कर सभी सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट: पुष्कर सिंह राजपूत
मुख्य संपादक, PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़