🔊
पीएम आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, 1451 आवासों को मंजूरी
नई दिल्ली/देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत उत्तराखंड को 1451 नए आवास निर्माण की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति (C.S.M.C.) की बैठक में राज्य के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
इस स्वीकृति के बाद राज्य में पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान निर्माण के लिए अब 2.75 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिसमें केंद्र सरकार का अंश 1.5 लाख और राज्य सरकार का अंश 1.25 लाख रुपये होगा। इस बार योजना में 75 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी जोड़ी गई है।
सरकार के अनुसार, पात्रता पाने के लिए लाभार्थी के पास पक्के घर का स्वामित्व नहीं होना चाहिए और उसका नाम SECC-2011 सर्वे में दर्ज होना चाहिए। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या ग्राम पंचायत के माध्यम से किए जा सकते हैं।
योजना का उद्देश्य 2024-25 में ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना और जीवन स्तर में सुधार लाना है।