🔊
नागार्जुन धाम वेलफेयर ट्रस्ट में स्वतंत्रता दिवस पर चित्रकला और नाट्य प्रतियोगिता
चंपावत लोहाघाट ब्लाक सल्टा। स्वतंत्रता दिवस के 78वें वर्षगांठ पर नागार्जुन धाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 15 अगस्त 2025 को श्री सिद्धनाथ पुस्तकालय (सल्टा) में चित्रकला प्रदर्शनी, नाट्य प्रतियोगिता और कविता पाठ का मंच सजाया जाएगा।
चित्रकला प्रदर्शनी में प्रतिभागी अपनी कल्पना को कैनवास पर उतारकर देशभक्ति और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति प्रेम व्यक्त करेंगे, जबकि नाट्य व कविता मंच पर कलाकार देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और प्रेरणादायक विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। सभी आयु वर्ग के कलाकारों और नाट्य समूहों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹1500, द्वितीय ₹1000 और तृतीय ₹500 का नगद सम्मान दिया जाएगा।