🔊
रायवाला में 37 घंटे तक बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित
देहरादून/रायवाला। रायवाला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 37 घंटे तक ठप रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 11 अगस्त की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सूत्रों के अनुसार, सॉन्ग नदी में भारी बारिश के चलते दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण प्रतीत नगर और रायवाला में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों को पीने के पानी, संचार सेवाओं और दैनिक जरूरतों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बारिश के मौसम में इस तरह की लंबी बिजली कटौती से बचने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।