🔊
चंपावत में पंचायत चुनाव उम्मीदवारों के व्यय लेखा की जाँच 13 से 30 अगस्त तक
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद के सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जाँच 13 से 30 अगस्त 2025 तक होगी।
मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव) डॉ. जी.एस. खाती ने बताया कि विकासखंडवार जाँच स्थल इस प्रकार हैं—
चंपावत विकासखंड: सदर कोषागार, चंपावत
लोहाघाट: उप कोषागार, लोहाघाट
पाटी: उप कोषागार, पाटी
बाराकोट: विकासखंड कार्यालय, बाराकोट
जिला पंचायत सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के लिए जाँच स्थल सदर कोषागार, चंपावत रहेगा।
प्रत्याशियों को निर्धारित अवधि में कार्य दिवस पर व्यय लेखा पंजिका, बिल/वाउचर, शपथ पत्र और बैंक पासबुक स्टेटमेंट के साथ स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित होना होगा।
डॉ. खाती ने चेतावनी दी कि समय पर व्यय लेखा न जमा करने पर निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।