🔊
रीठा साहिब पुलिस ने 5 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की
चम्पावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना रीठा साहिब पुलिस ने ग्राम टांड में 5 नाली भूमि पर अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक भी किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश व क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में की गई।