🔊
क्षेत्राधिकारी ने फायर स्टेशन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया
चम्पावत। क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने मंगलवार को फायर स्टेशन चम्पावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कार्यालय अभिलेख, बैरक, मैस, अग्निसमन व आपदा उपकरणों की जांच कर आपदा सीजन को देखते हुए सतर्क रहने और उपकरणों के नियमित रख-रखाव के निर्देश दिए।