🔊
उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
देहरादून, 12 अगस्त 2025। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार दोपहर 1:25 बजे से बुधवार दोपहर 1:25 बजे तक के लिए उत्तराखंड के सात जिलों—बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर—में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पूर्वानुमान के अनुसार, काशीपुर, डोईवाला, कोटद्वार, रुद्रपुर, कपकोट, रामनगर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रुड़की, लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली के साथ तूफान तथा तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और भूस्खलन संभावित व जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।