🔊
अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ी गाय के लिए देवदूत बने डीएम मनीष कुमार
लोहाघाट। किमतोली पंचेश्वर मोटर मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़ी एक गाय के लिए जिला अधिकारी मनीष कुमार फरिश्ता साबित हुए। जैसे ही इस घटना की जानकारी डीएम को मिली, उन्होंने तत्काल पशुचिकित्सक विभाग को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।
भारत गिरी टपकेश्वर महाराज का कहना है कि ऐसे व्यक्ति पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो इस गाय की सूचना देने का भारत गिरी टपकेश्वर महाराज का आभार व्यक्त करते हैं
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सूचना मिलने के बावजूद पशु चिकित्सक विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन मंगलवार सुबह होते ही पशु चिकित्सक नवीन चंद्र कोठारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गाय का उपचार शुरू किया। उन्होंने गाय के घावों की सफाई कर मरहम-पट्टी की और आवश्यक दवाएं दीं।
इस घटना की सूचना पीएसआर उत्तरध्वनि न्यूज़ के माध्यम से डीएम तक पहुंची थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने टीम रवाना की।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठाया कि जिस व्यक्ति ने जीवनभर गाय का दूध पिया, उसने ही उसे लावारिस हालत में सड़क पर छोड़ दिया। लोगों की मांग है कि ऐसे गैरजिम्मेदार और असंवेदनशील व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई करे।
फोटो उपचार करते चिकित्सा नवीन चंद्र कोठारी