🔊
लोहाघाट, बाराकोट और पाटी ब्लॉकों में प्रत्याशियों ने नहीं लिया नाम वापस 14 अगस्त को होगा सीधा मुकाबला, कई पदों पर रोमांचक टक्कर
लोहाघाट। ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के लिए 14 अगस्त को होने वाले चुनाव में जिले के लोहाघाट, बाराकोट और पाटी ब्लॉकों में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।
चंपावत ब्लॉक में जहां आम सहमति से तीनों पदों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं, वहीं पाटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शंकर सिंह अधिकारी और प्रकाश सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर खड़क सिंह और महेंद्र राम आमने-सामने होंगे, जबकि कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए चंपा देवी, नेहा बगोटी और ईश्वरी देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
लोहाघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए महेंद्र सिंह और अंकिता बोहरा के बीच सीधा संघर्ष रहेगा। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर प्रकाश सिंह और किशोर रावत आमने-सामने होंगे, जबकि कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए शोभन सिंह और प्रकाश सिंह के बीच भिड़ंत होगी।
बाराकोट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद पर सीमा आर्या और सुनीता विश्वकर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख पद पर दरबान सिंह और देवेंद्र सिंह, तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर केसवी देवी और कमला के बीच सीधा मुकाबला होगा।
(फोटो – लोहाघाट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए महेंद्र सिंह और अंकिता बोहरा के बीच मुकाबला)