🔊
चंपावत में भारी वर्षा की आशंका, प्रशासन हाई अलर्ट पर
चंपावत में भारी वर्षा की आशंका, प्रशासन हाई अलर्ट पर
चंपावत, 12 अगस्त 2025। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में जनपद चंपावत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मनीष कुमार ने संबंधित सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने IRS प्रणाली में नामित अधिकारियों को सतर्क रहने, एनएच, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और एनपीसीसी को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर तुरंत सुरक्षित रूप से खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी तहसीलदार और पटवारी अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर स्थिति पर निगरानी रखेंगे, जबकि पुलिस थाने और चौकियां आपदा से संबंधित उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ तैयार रहेंगी।
किसी भी आपात स्थिति में नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
05965-230819, 230703 (टोल फ्री: 1077), मोबाइल: 9917384226, 7895318895।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, भूस्खलन संभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन हर समय चालू रखने के सख्त निर्देश भी जारी किए हैं।