🔊
चंपावत कांग्रेस ने पंचायत चुनावों की वीडियोग्राफी फुटेज दिखाए जाने की मांग की
चंपावत कांग्रेस ने पंचायत चुनावों की वीडियोग्राफी फुटेज दिखाए जाने की मांग की
चंपावत। जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कुछ क्षेत्रों में मतदान के दौरान हुई वीडियोग्राफी फुटेज को दिखाए जाने की मांग की है।
कांग्रेस का कहना है कि चंपावत विकासखंड के कई क्षेत्रों से मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पार्टी का कहना है कि सही तथ्यों को स्पष्ट करने और गलतफहमियों को दूर करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों की वीडियोग्राफी फुटेज दिखाई जानी चाहिए, ताकि जनता में भ्रम की स्थिति न बने।
पंचायत तरकूली, विकासखंड चंपावत
ग्राम पंचायत बिरगुल, विकासखंड चंपावत
क्षेत्र पंचायत बजोंन, विकासखंड चंपावत
क्षेत्र पंचायत भजनपुर, विकासखंड चंपावत
जिला पंचायत भंडारबोरा, विकासखंड चंपावत