🔊
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर 12 अगस्त को चंपावत जिले में स्कूल–आंगनबाड़ी बंद
चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने 12 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। निर्णय भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी संभावित आपदा जोखिमों के मद्देनज़र लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कार्यालय में उपस्थित रहने और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।