🔊
AHTU चम्पावत ने भारत-नेपाल सीमा पर किया जागरूकता अभियान
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर AHTU चम्पावत टीम ने 11 अगस्त को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग, सत्यापन और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बंगाली कॉलोनी, टनकपुर में लोगों को मानव तस्करी, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और नए कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं का सत्यापन किया और मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या महिला अपराध की सूचना पुलिस को देने की अपील की। लोगों को 14446, 112, 1090, 1098 समेत अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी गई।