🔊
उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना सतर्क रहें!
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के कई जनपदों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जून 2026 को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
इन जिलों में विशेष सतर्कता जरूरी:
अल्मोड़ा
बागेश्वर
चमोली
चम्पावत
नैनीताल
पौड़ी गढ़वाल
पिथौरागढ़
ऊधम सिंह नगर
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
खतरे की घंटी!
तेज बारिश के दौरान संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने, नालों में अचानक पानी बढ़ने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की संभावना बनी रह सकती है।
मौसम विभाग की अपील:
- गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें
- पेड़ों के नीचे खड़े न हों
- पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें नदी-नालों के आसपास जाने से बचें
उत्तराखंड के लोगों से अपील मौसम खराब हो तो सावधानी ही सुरक्षा है।पीएसआर उत्तर ध्वनि न्यूज़
न्यूज़ रिपोर्टर पुष्कर सिंह राजपूत