🔊
निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी का सख्त एक्शन!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के सपने को धरातल पर उतारने की कवायद के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
सर्किट हाउस और अत्याधुनिक साइंस सेंटर निर्माण की धीमी प्रगति देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। मौके पर ही अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश देते हुए साफ कहा काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने साइंस सेंटर की फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रशिक्षण हॉल सहित तमाम निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया और तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त श्रमिक, संसाधन और सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कार्यों में सुधार नहीं आया तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि जिलाधिकारी की सख्ती के बाद चम्पावत की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को कितनी तेजी मिलती है।
PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ हर खबर पर नजर, जनता की आवाज के साथ।