🔊
जनता की सुरक्षा के लिए मैदान में उतरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा जंगली तेंदुए के खतरे के बीच कृपाल सिंह की गौशाला पहुंचे, ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज
जनपद चंपावत | विकासखंड लोहाघाट | ग्राम अखिलतारिणी
जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा एक बार फिर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। ग्राम अखिलतारिणी में कृपाल सिंह की गौशाला में जंगली तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद पुष्कर सिंह बोहरा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि तेंदुए के गौशाला और आबादी क्षेत्र के आसपास आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गौशाला में भैंस और अन्य पशु होने के कारण पशुधन की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ने कहा कि ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल निगरानी बढ़ाई जाए, आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए और वन्यजीवों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें, यही जनता की उम्मीद होती है।
पीएसआर उत्तरध्वनि न्यूज़
ग्रामीणों की आवाज — सच के साथ