🔊
जनपद चंपावत के विकासखंड लोहाघाट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह ने उठाई सुरक्षा की मांग, कृपाल सिंह के घर में घुसा तेंदुआ
जनपद चंपावत के विकासखंड लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम अखिलतारिणी से बड़ी खबर सामने आ रही है।
ग्राम अखिलतारिणी निवासी कृपाल सिंह के घर में जंगली तेंदुआ घुसने से परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घर और गौशाला के आसपास पहुंच गया, जहां भैंस सहित अन्य पशु मौजूद थे।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी बढ़ाई जाए, संवेदनशील स्थानों पर स्ट्रीट लाइट/प्रकाश व्यवस्था लगाई जाए और ग्रामीणों व पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की आवाजाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, इसलिए प्रशासन को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।
पीएसआर उत्तरध्वनि न्यूज़ सच के साथ आपकी आवाज।