🔊
प्रकरण मामला आठ दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आया शोबन सिंह तिवारी, सोशल मीडिया पर उठे कई सवाल
चम्पावत के चर्चित जूता प्रकरण मामले में शोबन सिंह तिवारी की आठ दिन बाद पुलिस गिरफ्तारी के बाद अब सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही और आठ दिन बाद गिरफ्तारी हुई। वहीं सोशल मीडिया पर रेखा सिंह नाम की फेसबुक आईडी से शोबन सिंह तिवारी को निर्दोष बताया जा रहा है।
ऐसे में जनता के बीच कई सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं
अगर शोबन सिंह तिवारी निर्दोष थे तो घटना के बाद आठ दिनों तक वह पुलिस के सामने क्यों नहीं आए?
क्या कारण था कि पुलिस को उनकी तलाश में दबिश और गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने पड़े?
वहीं जूते की माला पहनाने वाले वायरल वीडियो को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जूते की माला में इस्तेमाल हुई सैंडल किसकी थी? वीडियो को गौर से देखकर और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने आनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर रेखा सिंह नाम की आईडी को लेकर भी चर्चा है। लोगों का सवाल है कि यह आईडी किसकी है और क्या इसका संबंध आरोपी के परिवार से है? इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।
कानून अपना काम कर रहा है। पूरे मामले की वास्तविक सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगी। जनता की मांग है कि निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ जनता की आवाज, सच के साथ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: