🔊
जूता प्रकरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 दिन से फरार चल रहा मुख्य आरोपी शोबन सिंह तिवारी SOG के शिकंजे में पुलिस की लगातार निगरानी और दबिश के बाद आखिरकार हुई गिरफ्तारी
चंपावत जनपद के चर्चित जूता प्रकरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे शोबन सिंह तिवारी पुत्र कुंवर सिंह तिवारी, ग्राम मजपीपल, पोस्ट ऑफिस मडलक, ब्लॉक लोहाघाट, जनपद चंपावत को SOG और थाना लोहाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब 8 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी लगाई गई थी, लेकिन न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी।
सूत्रों के अनुसार आरोपी पुलिस की नजरों से बचने का प्रयास कर रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। आखिरकार पुलिस की रणनीति और लगातार प्रयासों के बाद SOG प्रभारी कमलेश भट्ट और थाना लोहाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एसपी चंपावत के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
वहीं अब क्षेत्र में यह मांग भी तेज हो रही है कि जिन लोगों पर आरोपी को संरक्षण देने या मदद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
PSR उत्तर ध्वनि न्यूज
पुष्कर सिंह राजपूत
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: