🔊
जूते की माला प्रकरण में पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद फरार आरोपियों की तलाश जारी, SOG और लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जूते की माला प्रकरण में पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद
फरार आरोपियों की तलाश जारी, SOG और लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
चम्पावत। सोशल मीडिया पर वायरल हुए टैक्सी चालक के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार, धमकी देने और मोबाइल छीनने के मामले में चम्पावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की लगातार दबिश और जांच के बाद यह सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव
के निर्देशन में थाना लोहाघाट और SOG की संयुक्त टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए
वीरेन्द्र सिंह बोहरा, मोहन चन्द और कमल राम को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र सिंह और मोहन चन्द को दिगालीचौड़ क्षेत्र से तथा कमल राम को लोहाघाट बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पीड़ित से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
[/h2]वहीं मामले में शामिल मुख्य आरोपी सोबन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।[/h2]
चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने, गुंडागर्दी करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम की कार्रवाई में शामिल:
थाना लोहाघाट प्रभारी अशोक कुमार सिंह, SOG प्रभारी कमलेश भट्ट सहित लोहाघाट थाना एवं SOG टीम के अधिकारी व जवान।
कानून के हाथ लंबे होते हैं अपराध करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: