🔊
जूते की माला पहनाने वाले प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथे आरोपी की तलाश जारी
चम्पावत। डूंगरा टैक्सी चालक के साथ कथित रूप से जूते की माला पहनाने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में हरीश सिंह पुत्र सुंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र लोक सिंह और मोहन चंद पुत्र कुरी चंद शामिल बताए जा रहे हैं।
वहीं मामले मेंनामजद शोभन सिंह पुत्र कुंवर सिंह, ग्राम मजपीपल अभी भी फरार चल रहा है। शोभन सिंह की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में मांग तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी आरोपियों पर समान कार्रवाई होनी चाहिए और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि शोभन सिंह के किसी बड़े राजनीतिक व्यक्ति से रिश्तेदारी या संपर्क बताए जा रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कानून सबके लिए बराबर है जनता अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार कर रही है।