🔊
जूते की माला पहनाने के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
चंपावत। जूते की माला पहनाने के चर्चित प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी हरीश सिंह पुत्र सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन और पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष को न्याय की उम्मीद जगी है।
कल रातनैनीताल से गिरप्तार कर लिया गया हैं और अग्रिम कार्यवाही चलरहीहैं
मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कानून से बढ़कर कोई नहीं, संविधान सर्वोपरि।
जय हिंद
जय उत्तराखंड