🔊
जूते की माला पहनाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ की खबर का असर, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान
चम्पावत। जनपद चम्पावत में एक व्यक्ति को कथित रूप से जूते की माला पहनाकर अपमानित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट और PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमे में
शोभन सिंह पुत्र कुंवर सिंह, ग्राम मजपीपल
वीरेंद्र सिंह
हरी सिंह
मोहन चंद
सहित अन्य लोगों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जूते की माला पहनाकर अपमानित किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब, निर्बल और आम जनता की आवाज को उठाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। लोगों ने PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ का आभार व्यक्त किया कि मामले को प्राथमिकता से उठाया गया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ | चम्पावत