🔊
त्यारकुड़ा क्षेत्र को बड़ी सौगात मार्ग समस्या के समाधान को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने विधायक निधि से ₹10 लाख किए स्वीकृत
चम्पावत। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मार्ग समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर संचालित “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने त्यारकुड़ा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग के अभाव से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से रखा। निरीक्षण में सामने आया कि क्षेत्र की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है।
थैप नौला से त्यारकुड़ा नौला तथा दीक्षा हार्डवेयर से थैप नौला तक नाला एवं पटल निर्माण कार्यों के लिए ₹1.11 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।
वहीं क्षेत्रवासियों की मांग और समस्या की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि से ₹10 लाख की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत कर विकास कार्यों को और गति प्रदान की है।
नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल एवं विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने कहा कि आदर्श चंपावत के संकल्प के तहत जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है।
क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग निर्माण एवं अतिरिक्त धनराशि स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
PSR उत्तर ध्वनि न्यूज
चम्पावत की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके साथ।