🔊
चम्पावत में विकास, सुरक्षा और जनसरोकारों की बड़ी खबरें
उत्तराखंड के जनपद चंपावत से बहुत बड़ी खबर आ रही हैं निकाय चुनाव से लेकर आपदा तैयारियों तक प्रशासन और पुलिस का एक्शन मोड
नवगठित नगर पंचायत पाटी में पहली बार लोकतंत्र का उत्सव, 78 प्रतिशत मतदान दर्ज
नवगठित नगर पंचायत पाटी में पहली बार हुए निकाय चुनाव में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाता चाहत मौनी ने ऐतिहासिक चुनाव में पहला वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत की। चारों मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं कीं।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में दिखी छात्र प्रतिभा
लोहाघाट स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने छोलिया नृत्य, पहाड़ी लोकनृत्य, योग, विज्ञान नाटक सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लोहाघाट में तैयार हो रहा उत्तराखंड का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज
छमनिया लोहाघाट में लगभग 237 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी, एथलेटिक ट्रैक, छात्रावास सहित आधुनिक सुविधाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, जलभराव और आपदा रोकथाम पर सख्ती
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सड़कों को गड्ढामुक्त करने, नालियों की सफाई, बिजली-पानी व्यवस्था और आपदा संसाधनों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए करोड़ों की राहत योजनाएं
जलभराव, भूमि कटाव और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए एसडीएमएफ और एसडीआरएफ से धनराशि स्वीकृत। किरोड़ा नाला, लधिया नदी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में चैनलाइजेशन, तटबंध मरम्मत और सुरक्षा कार्यों को गति मिलेगी।
नो योर आर्मी कार्यक्रम में छात्रों ने जाना सेना का गौरव
गोरल चौड़ मैदान में भारतीय सेना की हथियार प्रदर्शनी में 13 विद्यालयों और कॉलेजों के 956 विद्यार्थियों ने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों को करीब से देखा। अग्निवीर, NDA और CDS की जानकारी देकर युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया गया।
जल संरक्षण अभियान: पारंपरिक नौलों और धारों को बचाने की अपील
लोहाघाट में जल उत्सव सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने और नौलों के संरक्षण में सीमेंट-कंक्रीट का प्रयोग नहीं करने की अपील की।
किसानों को राहत: आपदा से प्रभावित फसलों का मिलेगा मुआवजा
बारिश से प्रभावित आलू और लौकी उत्पादक किसानों को राहत देने की प्रक्रिया तेज। जिला प्रशासन ने सर्वे पूरा कर प्रभावित किसानों को सहायता पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की।
श्यामलाताल में योग का संदेश, 105 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
प्राकृतिक वातावरण में आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
चम्पावत पुलिस का एक्शन मोड
8.78 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
टनकपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
फायर टीम ने हटाए विशाल पेड़, टला बड़ा हादसा
उचोलीगोठ विद्यालय परिसर और चांदमारी रोड पर गिरे पेड़ों को फायर टीम ने हटाकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बहाल की।
पेट्रोल पंप, होटल और रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा जांच
टनकपुर क्षेत्र में पुलिस और फायर टीम ने पेट्रोल पंप, होटल, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉलों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संचालकों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए गए।
PSR उत्तर ध्वनि न्यूज
चम्पावत की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके साथ।