🔊
दुर्गम गांवों और क्षेत्र के 5 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, खुशी की लहर
उत्तराखंड जनपद चंपावत लोहाघाट ब्लाक
भारत-नेपाल सीमा से लगे दुर्गम गांवों और क्षेत्र से गर्व की खबर सामने आई है। पांच होनहार युवाओं का चयन भारतीय सेना में होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
सेना में चयनित युवा
राहुल पांडेय (सल्टा)
शुमित जोशी (बगोटी)
राकेश सिंह (जमर्शो)
विमल चन्द (डूंगरालेटी)
सहित पांच युवाओं ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की।
सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच युवाओं ने देश सेवा का सपना पूरा कर गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के युवा हमेशा से देशभक्ति और सेना के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते रहे हैं।
चयन की खबर मिलते ही गांवों और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।