🔊
जनता मिलन में त्वरित कार्यवाही — वृद्धावस्था पेंशन 1 घंटे में स्वीकृत, 11 जनसमस्याओं पर सख्त निर्देश
जनता मिलन में त्वरित कार्यवाही — वृद्धावस्था पेंशन 1 घंटे में स्वीकृत, 11 जनसमस्याओं पर सख्त निर्देश
जिला मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष रखी गईं। कार्यक्रम में बगौटी निवासी मोहन चंद्र पांडे की बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन मात्र एक घंटे से भी कम समय में स्वीकृत कर दी गई। पेंशन पुनः बहाल होने पर श्री पांडे ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में कुल 11 जनसमस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें खतौनी में नाम दर्ज करने, सड़क निर्माण, बाजार में ट्रांसफार्मर स्थापना, कूड़ा निस्तारण, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता सहित कई मुद्दे शामिल रहे।
उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने कार्यालय में शिकायत रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए, ताकि अधिकारी की अनुपस्थिति में भी आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.एस. बृजवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. सामंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।