🔊
गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में सजेगी सुरों की महफ़िल, तीन दिन होंगी स्टार नाइट्स 14 से 16 मई तक चम्पावत में लोक संस्कृति और संगीत का महासंगम
चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव 2026 इस बार भव्य सांस्कृतिक आयोजनों और स्टार नाइट कार्यक्रमों के चलते पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 07 से 16 मई तक चल रहे इस महोत्सव में 14, 15 और 16 मई को देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।
गोल्ज्यू महोत्सव के तहत आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रमों में कुमाऊँनी, गढ़वाली और बॉलीवुड संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव स्थल गोल्ज्यू चौड़ मैदान चम्पावत को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
14 मई को दर्शन फरस्वाण, पीजी ललित मोहन जोशी, स्वाति भट्ट और हर्ष जोशी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 15 मई को गोविंद एवं खुशी तिवारी, श्वेता माहरा और सौरभ मेहणी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 16 मई को माया उपाध्याय, इंदर आर्या और नीरज चुफाल की शानदार प्रस्तुतियां महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगी।
नगर पालिका परिषद चम्पावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक मंच को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोल्ज्यू महोत्सव न केवल संस्कृति को बढ़ावा देता है बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी नई पहचान दिलाता है। पूरे चम्पावत में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।