🔊
लोहाघाट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, NEET पेपर लीक मामले में फूंका पुतला युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं यूथ कांग्रेस
चम्पावत जनपद के लोहाघाट नगर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पेपर चोर गद्दी छोड़, जहां-जहां BJP सरकार, वहीं-वहीं पेपर लीक कारोबार और युवाओं को न्याय दो जैसे पोस्टर लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों मेहनती युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चम्पावत सक्षम अधिकारी ने कहा कि देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
वहीं यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष किशोर माहरा ने कहा कि बेरोजगार युवा पहले ही परेशान हैं, ऊपर से पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही हैं।
प्रदर्शन में पवन माहरा, अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, राहुल कुमार, सिखा विश्वकर्मा, मयक ढेक, राहुल सामंत, लेविन गोस्वामी, कार्तिक सामंत, भुवन बोहरा, अंकित बिष्ट, सौरभ बिष्ट, विक्की बिष्ट, अमित, बृजेश एवं विशाल सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
NEET पेपर लीक पर लोहाघाट में फूटा युवाओं का गुस्सा, यूथ कांग्रेस ने फूंका पुतला