🔊
स्किल इंडिया डिजिटल हब” से युवाओं को ऑनलाइन कौशल विकास का अवसर
स्किल इंडिया डिजिटल हब” से युवाओं को ऑनलाइन कौशल विकास का अवसर
चंपावत, 11 अगस्त। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने युवाओं को आधुनिक तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण से सशक्त बनाने के लिए “स्किल इंडिया डिजिटल हब” की शुरुआत की है। यह ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म युवाओं को घर बैठे निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।
जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने बताया कि पोर्टल पर डिजिटल टेक्नोलॉजी, एआई, ई-कॉमर्स, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और सेवा क्षेत्र समेत कई कोर्स उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं skillindiadigital.gov.in पर पंजीकरण कर सैकड़ों प्रशिक्षण कार्यक्रमों व सर्टिफिकेट कोर्स में निशुल्क भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 2025 में “स्किल इंडिया कंपटीशन” आयोजित होगी, जिसमें 16 से 22 वर्ष के प्रतिभागी हिस्सा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर पा सकेंगे।