🔊
पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार ₹30 लाख की अवैध संपत्ति होगी कुर्क
चम्पावत
मुख्यमंत्री के नशामुक्त अपराधमुक्त देवभूमि संकल्प को साकार करते हुए चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे
ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना बनबसा में दर्ज FIR संख्या-67/2025 में NDPS Act के अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों को SAFEMA Court, New Delhi द्वारा फ्रीज/जप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
क्या बरामद हुआ था
12 जुलाई 2025 को पुलिस ने अभियुक्ता ईशा विश्वकर्मा के कब्जे से करीब 5.688 किलोग्राम अवैध MD ड्रग (मेफेड्रोन) बरामद की थी।
जांच में खुलासा हुआ कि
पिथौरागढ़ के पंगरोली-सुआलेख क्षेत्र में नशीले पदार्थों का निर्माण और तस्करी की जा रही थी।
फ्रीज जब्त संपत्तियां:
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये
स्विफ्ट डिजायर कार
एमजी हेक्टर कार
कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख
विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संपत्तियों की नीलामी भी की जाएगी।
सराहनीय पुलिस टीम
उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट
महिला आरक्षी अंकिता पाठक
चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश:
नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति किसी भी स्थिति में बख्शी नहीं जाएगी। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त कर जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आमजन से अपील:
यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।