🔊
दुष्कर्म केस में सियासी घमासान: अग्निवीर बेटे को फंसाया गया पिता की गुहार नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नया मोड़, गोल्ज्यू महाराज के दरबार तक पहुंची न्याय की पुकार
जनपद में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।
जहां पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है, वहीं अब आरोपी पक्ष ने पूरे मामले को राजनीतिक साज़िश करार दिया है।
मेरा बेटा निर्दोष है पिता का बड़ा दावा
आरोपी के पिता राम सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके पुत्र को सुनियोजित तरीके से फंसाया जा रहा है।
गोल्ज्यू महाराज के दरबार में न्याय की गुहार
पिता ने न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के मंदिर पहुंचकर बेटे के लिए न्याय की प्रार्थना की और सच्चाई सामने लाने की मांग की।
अग्निवीर योजना से जुड़ा है आरोपी
पिता का कहना है कि उनका बेटा अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ है और उसका भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते उसे इस मामले में घसीटा गया।
निष्पक्ष जांच की मांग तेज
पिता ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
पुलिस का स्पष्ट रुख किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जांच पूरी गंभीरता से जारी है।
06 मई: पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया और तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जांच जारी सच्चाई सामने आने का इंतजार