🔊
चारधाम यात्रा: गुजरात से आए 26 श्रद्धालु यमुनोत्री दर्शन के बाद बड़कोट में, अब उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान
उत्तराखंड। चारधाम यात्रा के तहत गुजरात (सूरत) से आए 26 श्रद्धालुओं का दल पवित्र यमुनोत्री धाम में दर्शन-पूजन के बाद वर्तमान में बड़कोट में ठहरा हुआ है। कठिन यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह बना हुआ है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक लाखामंडल मंदिर में भी दर्शन किए, जिसे आस्था और रहस्य का अद्भुत संगम माना जाता है।
अब यह जत्था बड़कोट से उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेगा, जहां श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करेंगे। इसके बाद कल श्रद्धालु मां गंगा के पावन धाम गंगोत्री धाम के दर्शन करेंगे।
श्रद्धालुओं की सूची (मुख्य नाम):
रंजनबेन राजेंद्रसिंह परमार,
नूतनबेन भिखुसिंह परमार,
वैशालीबेन राकेश कुमार पटेल,
पूनमबेन निकुंजभाई पटेल,
निखिल पारेख एवं मेहा पारेख,
अशोक कुमार चौहान एवं रचनी चौहान,
भारतीबेन चौहान,
रोमानी सुथार, भावना सुथार, महेश कुमार सुथार,
हिमांशु कुमार गज्जर एवं हंसाबेन गज्जर,
रुद्र त्रिवेदी,
शान्वी मिस्त्री, हिनाबेन मिस्त्री,
शैलेश पारेख एवं संगीता पारेख,
भावना झावेरी (छत्तीसगढ़),
योगेश कुमार बैकावाला, वैशाली दिवावाला,
हंसाबेन कनानी, कालूभाई कनानी,
प्रभाबेन कोलाडिया एवं नंदलालभाई कोलाडिया,
प्रेम लाल, उगमा।
कुल यात्री: 26
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा उनके जीवन का एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें उन्हें आस्था, प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।