🔊
बस्कुनी ने कहा धन्यवाद डीएम सर, अब तेज़ रफ्तार में दिखे काम विकास प्रस्ताव पास, गांव का साफ संदेश सराहना भी सख्ती भी
चम्पावत
लोहाघाट ब्लॉक की ग्राम सभा बस्कुनी में आयोजित बैठक इस बार पूरी तरह असरदार रही। ग्राम प्रधान नीतू धौनी की अगुवाई में हुई बैठक में जहां विकास कार्यों को मंजूरी मिली, वहीं ग्रामीणों ने जिला अधिकारी (डीएम) के प्रति खुलकर आभार भी जताया।
डीएम की मौजूदगी में पास हुए बड़े फैसले
पम्पिंग योजना के तहत हैंडपंप स्वीकृत
सड़क कटान रोकने को सुरक्षा दीवार (तटबंध) मंजूर
गांव में 5 सीसी सड़कें पास
अन्य जरूरी विकास कार्यों को हरी झंडी
डीएम का आभार
लेकिन काम समय पर चाहिए प्रधान नीतू धौनी
जिला अधिकारी ने गांव की समस्याओं को गंभीरता से लिया और त्वरित निर्णय किए, इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।
अब हमारी अपेक्षा है कि ये सभी कार्य जल्द धरातल पर उतरें बस्कुनी विकास में पीछे नहीं रहेगा।
गांव की दो टूक
सराहना भी, जवाब देही भी
ग्राम पंचायत बस्कुनी में विकास की नई लहर: चमदेवल में हेलीपैड सहित कई कार्य स्वीकृत, ग्रामीणों में खुशी
बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायत बस्कुनी के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें चमदेवल में हेलीपैड निर्माण की स्वीकृति, चोपता रोड कटान के कारण राम सिंह धोनी के घर के पास व्रत (रिटेनिंग) सुरक्षा दीवार निर्माण, गांव में ओपन जिम की स्थापना, 5 सोलर लाइट्स, कन्या इंटर कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आपदा प्रबंधन हेतु सांस्कृतिक मंच, तथा विभिन्न रास्तों के निर्माण कार्य शामिल हैं।
इन स्वीकृतियों से ग्राम पंचायत बस्कुनी में विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन योजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और भविष्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक का संचालन पूर्व सदस्य दूरसंचार सलाहकार समिति, भारत सरकार आनंद सिंह धोनी द्वारा किया गया। इस दौरान भूवन सिंह धोनी, श्रीमती निर्मला धोनी, कलावती धोनी, कृष्ण सिंह, गोपाल राम, शंकर कलोनी, राम सिंह धोनी, कल्याण सिंह, नारायण पुजारी, पुष्पा देवी, कमल किशोर, भगवान राम, मुकेश कलोनी, केदार सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा
प्रशासन का सहयोग सराहनीय है, लेकिन अब काम की गति भी तेज होनी चाहिए।
अंत में ग्राम प्रधान नीतू धोनी ने सभी ग्रामीणों की ओर से जिला अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बस्कुनी के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।