🔊
चम्पावत में विकास को नई रफ्तार, ₹76.91 करोड़ की जिला योजना मंजूर गांव-केंद्रित मॉडल पर जोर, कृषि, रोजगार और आजीविका को प्राथमिकता
चम्पावत। जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को मंजूरी मिल गई है। प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की बैठक में सर्वसम्मति से इस योजना को स्वीकृति दी गई।
इस बार योजना में पारंपरिक निर्माण कार्यों के साथ-साथ रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन पर विशेष फोकस रखा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
फसलों को सुरक्षा कवच: 119 किमी फेंसिंग
जनपद की 107 ग्राम पंचायतों में फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए 119 किमी चेन लिंक फेंसिंग की जाएगी। इससे किसानों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा
171 पशुपालकों को बकरी पालन यूनिट
1000 लाभार्थियों को कुक्कुट पालन सहायता
महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान
कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और सहकारिता में बजट वृद्धि
सड़क, पेयजल और पर्यटन पर भी फोकस
10 नई सड़कें और 4 पुल-पुलिया निर्माण
44 मार्गों का पुनर्निर्माण
32 नई पेयजल योजनाएं
पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए ₹5.40 करोड़
एक पेड़ माँ के नाम
अभियान
प्रभारी मंत्री ने अपनी स्वर्गीय माता की स्मृति में पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
अन्य खबरें
अपराध समीक्षा में सख्ती के निर्देश
टनकपुर क्षेत्राधिकारी ने बनबसा थाने में बैठक कर NDPS, साइबर क्राइम और महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और डिजिटल साक्ष्यों पर जोर दिया गया।
स्कूलों में पुलिस का जागरूकता अभियान
चौकी चलथी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव, OTP साझा न करने, महिला सुरक्षा ऐप और यातायात नियमों की जानकारी दी।
फायर यूनिट ने बचाई गाय की जान
लोहाघाट में फायर टीम ने एक बीमार गाय के पेट से लोहे का खूंटा निकालकर उसकी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने टीम की सराहना की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का धरना जारी
चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्तियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सरकार से मांगों पर विचार करने की अपील की।
चम्पावत में विकास
अब बुनियादी ढांचे से आगे बढ़कर गांव-गांव रोजगार और आजीविका तक पहुंचेगा।