🔊
लोहाघाट में यूथ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन 371 वोटों से सक्षम अधिकारी बने जिलाध्यक्ष, 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भव्य स्वागत
लोहाघाट। संवाददाता
चंपावत जिले के लोहाघाट में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 500/600 कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कार्यक्रम एक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर सक्षम अधिकारी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 371 वोटों से पराजित किया। उन्हें कुल 1271 वोट प्राप्त हुए। उनकी इस जीत को संगठन में युवाओं के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।
खास बात यह रही कि जहां पूर्व में इस पद पर आसीन होने वाले नेताओं की उम्र 30 वर्ष से अधिक रही है, वहीं सक्षम अधिकारी ने मात्र 24 वर्ष की उम्र में यह मुकाम हासिल कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी की।
सक्षम अधिकारी (नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष)
यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस युवा कार्यकर्ता की है जिसने संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत की। मैं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा और कांग्रेस को नई दिशा देने का काम करूंगा।
चिराग फर्त्याल (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस)
युवा शक्ति ही कांग्रेस की असली ताकत है। सक्षम अधिकारी जैसे ऊर्जावान युवा नेतृत्व के आने से संगठन और मजबूत होगा और आने वाले चुनावों में इसका सकारात्मक असर दिखेगा।
खुशाल सिंह अधिकारी (क्षेत्रीय विधायक)
आज युवाओं का जो उत्साह देखने को मिला, वह बताता है कि कांग्रेस का भविष्य मजबूत हाथों में है। सक्षम अधिकारी की जीत संगठन में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: