🔊
गुलदार का हमला लेकिन प्रशासन की तेजी से बची जान!
जनपद चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्रा ज्योति पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया।
लेकिन राहत की बात ये रही कि समय रहते प्रशासन हरकत में आया और एक बड़ी अनहोनी टल गई
ल सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए घायल छात्रा को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया।
डॉक्टरों के अनुसार अब छात्रा खतरे से बाहर है, हालांकि बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल चम्पावत रेफर किया गया है।
इसी बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद अस्पताल पहुंचे, छात्रा का हालचाल जाना और डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
जिलाधिकारी ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
वन विभाग को सख्त निर्देश
गुलदार को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाया जाए
क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए
ग्रामीणों को सतर्क किया जाए
लगातार बढ़ रहे गुलदार हमलों ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है
आप क्या सोचते हैं? क्या जंगल क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम और मजबूत होने चाहिए?
अपनी राय कमेंट में जरूर दें
पेज को लाइक करें
फॉलो करें
शेयर करें ताकि खबर हर किसी तक पहुंचे