🔊
जगत सिंह मौनी मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
उत्तराखंड के जनपद चंपावत से बहुत बड़ी खबर आ रही है चौड़ाकोट (पाटी), रविवार
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री जगत सिंह मौनी मेमोरियल मॉडर्न एकेडमी का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य खुशबू मौनी ने की, जबकि संस्था के सचिव प्रमोद गहतोड़ी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत केंद्र
विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह संस्थान दूरस्थ क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता और सदाचार का समावेश कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षण संस्थानों में चयनित होकर विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
शिक्षिका ममता मौनी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊँनी, पंजाबी, राजस्थानी और गढ़वाली प्रस्तुतियों से अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
वार्षिक परीक्षाफल में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
कक्षा 1: क्रिश मौनी (प्रथम), लक्षिता मौनी (द्वितीय), अंशिका (तृतीय)
कक्षा 2: खुशी मौनी (प्रथम), भावना (द्वितीय), अतिक्ष (तृतीय)
कक्षा 3: तनुज मौनी (प्रथम), आराध्या (द्वितीय), सानवी (तृतीय)
कक्षा 4: चाहत (प्रथम), गरिमा मौनी (द्वितीय)
कक्षा 5: पायल मौनी (प्रथम), युवराज सिंह (द्वितीय), आयुष (तृतीय)
कक्षा 6: आयुष मौनी (प्रथम), तनुजा गहतोड़ी (द्वितीय)
कक्षा 7: तनिष्क (प्रथम), स्वाति (द्वितीय)
कक्षा 8: मयंक सिंह (प्रथम), दिव्यांशी (द्वितीय), हिमानी गहतोड़ी (तृतीय)
विद्यालय की समग्र टॉपर
कक्षा 2 की छात्रा खुशी मौनी रही। इसके अतिरिक्त शैक्षिक सत्र के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर पंकज कुमार, सपना मौनी, रेनू मौनी, पिंकी बोहरा, प्रीति मौनी, राकेश गहतोड़ी, ममता देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), मंजू देवी (ग्राम प्रधान थुवामौनी), रेणुका (प्रधान मौनकांडा), श्याम राम सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: