🔊
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना तेज, सरकार पर अनदेखी का आरोप कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी, वेतन वृद्धि की मांग उठी जोर से
उत्तराखंड से बड़ी खबर
चंपावत कई दिनों से प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपनी जायज़ मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं, लेकिन सरकार पर उनकी आवाज़ को अनदेखा करने के आरोप लग रहे हैं। लगातार जारी इस आंदोलन ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस नेता चिराग फर्त्याल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हक और सम्मान के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं का यह संघर्ष सिर्फ मांगों तक सीमित नहीं, बल्कि उनके अधिकार और सम्मान से जुड़ा हुआ है।
कांग्रेस का कहना है कि पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और इस मुद्दे पर भी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
मुख्य मांगें:
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि
स्थायी एवं सम्मानजनक भुगतान व्यवस्था
लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान
[/h2]चेतावनी:[/h2]
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।