🔊
पॉक्सो केस में बड़ा खेल उभरते भाजपा नेता कमल रावत को राजनीति का शिकार बनाने की कहानी हाई कोर्ट से केस खारिज, सामने आए चौंकाने वाले बयान भड़काकर कराया गया मुकदमा, हमें नहीं पता था पॉक्सो क्या होता है
चंपावत जिले का चर्चित पॉक्सो प्रकरण अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदलता नजर आ रहा है। हाई कोर्ट द्वारा पूरे मामले को खारिज किए जाने के बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया है।
इस मामले में आरोपी रहे कमल रावत को अब राहत मिल चुकी है, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोर्ट का सख्त रुख, केस खत्म
उच्च न्यायालय ने मामले को सुनवाई के दौरान आगे बढ़ाने का कोई आधार नहीं पाया और
चार्जशीट सहित पूरा केस खारिज कर दिया
इस फैसले के बाद अब पूरे मामले की दिशा ही बदल गई है।
बयान जिसने मचा दी हलचल
मामले में सामने आए बयानों ने सनसनी फैला दी
हमें भड़काकर मुकदमा दर्ज कराया गया
हमें यह तक जानकारी नहीं थी कि पॉक्सो एक्ट क्या होता है
कुछ राजनीतिक लोगों ने गुमराह किया
इन बातों के सामने आने के बाद पूरा मामला शक के घेरे में आ गया है।
कौन हैं कमल रावत?
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य
क्षेत्र में तेजी से उभरते राजनीतिक चेहरे के रूप में पहचान
बढ़ता ग्राफ बना वजह?
स्थानीय स्तर पर अब चर्चा तेज है कि
कमल रावत का लगातार बढ़ता राजनीतिक प्रभाव
क्षेत्र में मजबूत होती पकड़
कुछ लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई थी
और यहीं से शुरू हुई पूरे खेल की कहानी।
सवालों के घेरे में पूरा मामला
सार्वजनिक कार्यक्रमों की तस्वीरें
घटना की तारीख और समय पर सवाल
लोकेशन से जुड़े रिकॉर्ड
हर पहलू अब नई कहानी बयां कर रहा है
यह मामला अब सिर्फ एक कानूनी विवाद नहीं
राजनीति, दबाव और साजिश की परतें खोलता बड़ा मामला बन चुका है
सबसे बड़ा सवाल
क्या एक उभरते नेता को रोकने के लिए पूरा खेल रचा गया?