🔊
स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा: हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप ड्रामा पत्नी संग गिरफ्तार 45 ग्राम अवैध स्मैक और ₹50,700 नगद बरामद, जमानत पर बाहर आते ही फिर शुरू किया काला कारोबार
चम्पावत।
जनपद चम्पावत में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप उर्फ ‘ड्रामा’ और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक और ₹50,700 नगद बरामद किए गए हैं।
संयुक्त टीम की सटीक कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत
एसओजी, थाना बनबसा पुलिस और एसएसबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में टीम ने पंपापुर (बनबसा) क्षेत्र में चेकिंग के दौरान UK03 TA 2607 (आर्टिका) वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन सवार आरोपी और उसकी पत्नी के पास से स्मैक और नगदी बरामद हुई।
हिस्ट्रीशीटर, 15 मुकदमे और हत्या केस में उम्रकैद
गिरफ्तार आरोपी सूरज कश्यप थाना बनबसा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और वर्तमान में उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत पर बाहर चल रहा था।
जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फिर से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया।
बरामदगी
45 ग्राम अवैध स्मैक
₹50,700 नगद
वाहन संख्या UK03 TA 2607 (आर्टिका)
गिरफ्तार अभियुक्त
सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा (33 वर्ष)
मीनू कश्यप (30 वर्ष)
निवासी: वार्ड नं. 7, अग्रसैन धर्मशाला के पीछे, थाना बनबसा, जिला चम्पावत
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को
नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जनता से अपील
उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाना/चौकी को दें।
कार्रवाई में शामिल टीम
उ0नि0 सुरेन्द्र कोरंगा, उ0नि0 कमलेश भट्ट,
अ0उ0नि0 गणेश सिंह, अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह,
हे0का0 संजय शर्मा, म0हे0का0 सरिता विश्वकर्मा,
का0 नासिर, का0 कुलदीप
एसएसबी टीम: सहायक कमाण्डेंट जे. सेनापति व टीम
जमानत पर बाहर, फिर नशे का कारोबार
पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था तस्करी
चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार