🔊
बारिश से हाहाकार, फिर संभला चम्पावत! 27 पशुओं की मौत, करोड़ों की योजनाएं भी दौड़ीं साथसिस्टम अलर्ट मोड में
चम्पावत |
मूसलाधार बारिश ने चम्पावत में एक ओर तबाही का मंजर दिखाया, तो दूसरी ओर प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने हालात को काबू में ला दिया। 24 घंटे में भारी वर्षा के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए सड़क, राहत और विकास तीनों मोर्चों पर तेजी दिखाई।
बारिश का कहर, आंकड़ों में असर
चम्पावत में 88 mm बारिश
टनकपुर 81.60 mm, बनबसा 62 mm
लोहाघाट 33.50 mm, पाटी 30 mm
कई सड़कें बाधित हुईं, लेकिन कुछ ही घंटों में सभी मार्ग फिर से चालू
एक्शन में प्रशासन
मलबा हटाकर सभी मोटर मार्ग सुचारु
फायर टीम ने गिरे पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया
संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज
बारिश बनी आफत
27 बकरियों की दर्दनाक मौत
लगातार बारिश और ठंड के कारण एक पशुपालक को भारी नुकसान हुआ।
प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ₹96,000 की राहत राशि दी
विकास की रफ्तार भी तेज
भिंगराड़ा में PHC भवन के लिए ₹1.74 करोड़ मंजूर
ग्रामीण क्षेत्रों में 217 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
सीमांत इलाकों में उजियारा और सुरक्षा बढ़ेगी
अब उड़ान भरेगा चम्पावत
देहरादून-टनकपुर हेली सेवा जल्द
सफर होगा आसान
पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
पूर्णागिरि आने वाले श्रद्धालुओं को राहत
किसानों के लिए बड़ी राहत
जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग योजना
किसानों को मुफ्त सामग्री देने की तैयारी
[/h2]स्वास्थ्य और पोषण पर फोकस[/h2]
9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा अभियान
मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बच्चों के विकास पर जोर
जनगणना-2027 की तैयारी शुरू
10 अप्रैल से स्व-गणना का मौका
25 अप्रैल से घर-घर सर्वे
[/h2]युवा ने बढ़ाया मान[/h2]
CDS में 114वीं रैंक, गौरव जोशी बने प्रेरणा
जिलाधिकारी ने घर जाकर किया सम्मानित
अब भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे
पानी की समस्या पर तुरंत एक्शन
दूषित पाइपलाइन ठीक
अब क्षेत्र में स्वच्छ पानी की सप्लाई बहाल
बड़ा सवाल
क्या बदलते मौसम में और बढ़ेगी चुनौती?
क्या विकास की रफ्तार ऐसे ही बनी रहेगी?
“बारिश की मार के बीच विकास की रफ्तार चम्पावत बना मॉडल जिला?”