🔊
बारिश भी नहीं तोड़ पाई हौसला: 4 तारीख से जारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना लगातार तेज, आंदोलन ने पकड़ा जोर
चंपावत। जनपद चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। 4 तारीख से जारी धरना बारिश के बीच भी जारी है और दर्जनों कार्यकर्ता अपने हक के लिए डटी हुई हैं।
कार्यकर्ताओं ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए बताया कि ₹9300 मानदेय में जीवन यापन करना पहले ही मुश्किल है, लेकिन हालात और भी खराब तब हो जाते हैं जब
आने-जाने का किराया भत्ता (टीए) नहीं मिलता
भोजन भत्ता (डीए) भी नहीं दिया जाता
एक कार्यकर्ता ने कहा
दिनभर काम करने के बाद हमें अपना खाना भी खुद के पैसे से करना पड़ता है, सरकार कोई सहायता नहीं देती।
बारिश में भी जारी धरना, हौसले बुलंद
दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचीं, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कार्यकर्ताओं ने आरोप
लगाया कि उनसे लगातार सरकारी काम लिया जाता है, लेकिन बदले में न पर्याप्त वेतन, न भत्ते, न छुट्टी और न ही कोई प्रोत्साहन दिया जाता है।
अब उन्होंने साफ मांग रखी है
मानदेय बढ़ाकर ₹24,000 प्रति माह किया जाए
किराया भत्ता (टीए) और भोजन भत्ता (डीए) लागू किया जाए
समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए
इस आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल के नेता राजेंद्र पुनेठा का समर्थन भी मिल चुका है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह महिलाओं के साथ अन्याय है और जल्द समाधान होना चाहिए।
चंपावत में यह आंदोलन अब
हक, सम्मान और इंसाफ की लड़ाई बन चुका है।