🔊
श्रीमती अंचला बोहरा निर्विरोध बनीं चम्पावत ब्लॉक प्रमुख
चम्पावत। जनपद चम्पावत में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में श्रीमती अंचला बोहरा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने से उनका चयन सर्वसम्मति से हुआ।
उनके निर्विरोध चयन पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास होगा।