🔊
चम्पावत में सियासी विस्फोट: इंजीनियर्स की हड़ताल पर उक्रांद का वार, BJP सरकार को घेरा कर्मचारियों को सड़क पर लाने वाली सरकार
उत्तराखंड चंपावत डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 15वें दिन चम्पावत में सियासत गरमा गई है। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने खुलकर मैदान में उतरते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोल दिया।
उक्रांद जिला अध्यक्ष दीपेश चन्द्र शर्मा ने दो टूक कहा सरकार की नीतियां कर्मचारियों को मजबूर कर रही हैं, तभी इंजीनियर्स सड़कों पर उतरने को विवश हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार जानबूझकर कर्मचारियों की आवाज दबा रही है।
27 मांगें जायज, फिर चुप क्यों सरकार?
उक्रांद ने महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए सरकार से तुरंत फैसला लेने की मांग की।
ग्रेड पे बढ़ाने, प्रमोशन में सुधार, डेवलपमेंट प्लान और OPS लागू करने को लेकर पार्टी ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया।
अब चुप नहीं बैठेगा उक्रांद
दीपेश शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
उन्होंने साफ कहा।
उक्रांद इंजीनियर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर लड़ाई लड़ेगा।
जमकर नारेबाजी, सरकार के खिलाफ एकजुटता
इस दौरान विपिन शर्मा, योगेश जोशी, ओमप्रकाश जोशी, पीयूष तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन को तेज करने का संकेत दिया।