🔊
टनकपुर में फायर यूनिट की तत्परता, जंगल और ट्रांसफॉर्मर की आग पर पाया काबू
टनकपुर क्षेत्र में फायर यूनिट की सतर्कता से बड़ी घटनाएं टल गईं। बनबसा के जंगल में लगी आग को समय रहते बुझाया गया। वापसी के दौरान NHPC गेट के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को भी तुरंत काबू कर संभावित बड़े हादसे को रोक दिया गया।
फायर कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
तामली पुलिस गांव-गांव पहुंची, लोगों को किया जागरूक
थाना तामली पुलिस ने ग्राम पोलाप में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर दी जानकारी
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें
[/h2]बनबसा थाना का निरीक्षण, पुलिस को दिए सख्त निर्देश[/h2]
क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बनबसा थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
शस्त्र अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई गई
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
आपदा सीजन को देखते हुए पूरी तैयारी रखने को कहा
स्थानीय पशुपालकों को बड़ा फायदा, 600 किलो मुर्गी सप्लाई से ₹71,400 की कमाई
आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के सहयोग से स्थानीय लोगों को रोजगार का बड़ा अवसर मिला।
36वीं बटालियन को 600 किलो मुर्गियों की सप्लाई
पशुपालकों को ₹71,400 की आमदनी
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
सड़क सुरक्षा और गौ संरक्षण अभियान तेज
बनबसा क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत
6 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा गया
पशु मालिकों पर जुर्माना भी लगाया गया
प्रशासन ने लोगों से पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील की
अपना स्कूल
अपनी जमीन अभियान से शिक्षा को मिल रही मजबूती
जिले में स्कूलों की जमीन को सुरक्षित करने की बड़ी पहल
219 विद्यालयों की भूमि सुदृढ़
145 विद्यालयों में प्रक्रिया जारी
अतिक्रमण रोकने और कानूनी पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम
चम्पावत में प्रशासन
और पुलिस का एक्शन मोड सुरक्षा, विकास और जागरूकता पर फोकस