🔊
भारी बारिश की चेतावनी, चम्पावत प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड सहित चम्पावत जिले में अगले 24 घंटों के भीतर भारी वर्षा की संभावना है। चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। PWD, NH और PMGSY के अधिकारियों को मोटर मार्ग बाधित होने पर तुरंत सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।
तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर निगरानी रखने को कहा गया है। सभी थाने और चौकियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों और वायरलेस संचार के साथ तैयार रहने के निर्देश मिले हैं।
अधिकारियों को अपने वाहनों में बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट और आवश्यक सामग्री रखने को कहा गया है। किसी के फँसने पर तत्काल भोजन और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालयों में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मोबाइल फोन हर समय चालू रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र पर दी जा सकती है।
???? आपातकालीन संपर्क: 05965-230819, 05965-230703 (1077), 9917384226, 7895318895